बिजनौर, अप्रैल 4 -- बिजनौर, संवाददाता। इंसानियत को झकझोर देने वाले सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवक काफी देर तक सड़क किनारे तड़पते रहे, लेकिन समय पर मदद न मिलने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम झलरा निवासी 25 वर्षीय सलमान पुत्र इरशाद और 35 वर्षीय हारुन पुत्र रियासत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार को दोनों किसी काम से किरतपुर क्षेत्र के ग्राम सराय इम्मा गए थे। वापस लौटते समय हाईवे पर हनुमान धाम के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वे काफी देर तक दर्द से तड़पते रहे, लेकिन म...