मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मृतक युवकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उत्तराखंड के मंगलौर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर मुंडलाना निवासी देवेंद्र पुत्र फूल सिंह (40) अपने साथ सुखपाल पुत्र राजपाल (19) के साथ बाइक बैठकर घर जा रहा था। गंगनहर धमात पटरी पर शराब के ठेके के निकट पटरी पर खराब ट्रैक्टर ट्राली खड़ी हुई थी, बाइक उसमें टकरा गई। इस हादसे में देवेंद्र की मौत हो गई और सुखपाल गंभीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरा हादसा भूराहेडी चैक के निकट हाइवे पर हुआ। थाना क्षेत्र के गांव हरेठी निवासी आकाश पुत्र कर्मवीर (19) बाइक पर बैठकर हरिद्वार की तरफ जा रहा था। हाइवे पर भूराहेडी चैक से 100 मीटर आ...