सिमडेगा, जून 7 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कछुपानी के पास रात सरस लोंगरी में आयोजित जेठ जतरा कार्यक्रम में भाग लेकर घर नंदलाल कुमार और विनय केरकेट्टा नामक दो युवक घायल हो गया। घटना में दोनों का पैर टूटने की खबर है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉ देवतोष भुटिया ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि बाईक से घर लौटने के क्रम में कछुपानी के पास उन्होंने सड़क किनारे स्थित एक पेड़ को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...