सड़क हादसे में दो मौतों के मामले में चालक पर केस
कन्नौज, जून 28 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में पिता और मौसी की मौत के मामले में मृतक के पुत्र ने लगभग दो माह बाद तालग्राम थाने में तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार के भागलपुर निवासी सानी पुत्र स्व. प्रवीण सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक मई 2026 को उनके पिता प्रवीण सिंह (57) और मौसी स्वप्ना कुमारी (47) अपने एक मित्र की कार से गुरुग्राम में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। आरोप है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 169 के पास चालक विनोद मंडल तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने पर चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में प्रवीण सिंह और स्वप्ना कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.