साहिबगंज, अप्रैल 11 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा-राजमहल मुख्य पथ पर दिग्घी फाटक के समीप शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया, जबकि एक अन्य परिवार की खुशियों पर भी ग्रहण लगा दिया। भुटभूटिया वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार शर्मापुर मोड़ की ओर से एक ही बाइक पर सवार होकर कहारपाड़ा निवासी नईम शेख, धोबी पोखर निवासी करीम खान एवं उत्तर प्रदेश निवासी कलीम शेख अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही भुटभूटिया गाड़ी से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि करीम खान और कलीम शेख की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि नईम शेख गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रांगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.