गाजीपुर, अप्रैल 7 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर देवकठिया के पास सोमवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक और साइकिल सवार होमगार्ड को टक्कर मार दी। हादसे में युवक और होमगार्ड की मौत हो गई। वहीं कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गईं। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को जब दोनों का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मऊ की तरफ से तेज रफ्तार कार गाजीपुर की तरफ आ रही थी। इस दौरान साइकिल सवार होमगार्ड 58 वर्षीय प्रमोद पुत्र नौबत निवासी हसनापुर, जंगीपुर गाजीपुर कलक्ट्रेट में ड्यूटी करने जा रहे थे। वहीं बाइक सवार राजन प्रजापति पुत्र राम लक्ष्मण निवासी एकला थाना नंदगंज गाजीपुर जा रहा था। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार और साइकिल सवाल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की दोनों की मौके पर...