नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- यूपी के सीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक दूल्हे की मौत हो गई।इमलिया सुल्तानपुर के विशुनपुर में गुरुवार को कोहरे के कारण द्रश्यता कम होने से ई- रिक्शा आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गया। टक्कर से ई-रिक्शा का एंगल टूटकर आगे बैठे दूल्हे के सीने में घुस गया। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, पिता समेत चार लोग चोटिल हो गए। हादसा सामूहिक विवाह समारोह में जाते समय हुआ। हादसे के बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दुल्हन रो-रोकर बेसुध हो गई। इमलिया सुल्तानपुर के टीकर बहादुरगंज निवासी शिवकुमार के बेटे अंकित कुमार (19) की शादी रामकोट के अंगदपुर निवासी पूजा से तय हुई थी। गुरुवार को परसेंडी में आयोजित सामूहिक विवाह में समारोह में शादी होनी थी। अंकित सुबह ई-रिक्शा से बारात लेकर ई- रिक्शा से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.