धनबाद, मार्च 23 -- आईआईटी आईएसएम गेट के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में दुमका सीआईडी में पदस्थापित एएसआई शैलू प्रभा जयंती तिर्की की मौत हो गई। शैलू प्रभा जयंती तिर्की अपने पति सुरेश उरांव के साथ बाइक से रांची से धनबाद होते हुए दुमका जा रही थीं, जहां उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। बताया जाता है कि वह सरहुल पर्व मनाने के लिए रांची के मोरहाबादी स्थित सरायटांड़ अपने घर आई हुई थीं। पर्व समाप्त होने के बाद सोमवार को वह अपने पति के साथ वापस दुमका लौट रही थीं। इसी दौरान धनबाद के आईएसएम गेट के पास सड़क पर अचानक सामने से आए ऑटो को बचाने के दौरान उनकी बाइक पलट गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.