बुलंदशहर, मई 28 -- खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के रास्ते में बाइक के अनियंत्रित होने पर बाइक सवार दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी 35 वर्षीय योगेश पुत्र रत्नपाल दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। वह अपनी पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली में रहते थे। एक दिन पहले ही वह गांव आए थे। गुरुवार सुबह वह किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर खुर्जा आए थे और वहां से गांव वापस जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे गांव के रास्ते पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते वह गिर गए। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में योगेश को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।कोट-शव पोस्टमार्टम के लिए ...