सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत
बागपत, मई 11 -- खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दिल्ली पुलिस का सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सिपाही को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे का पता चलने पर परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। हापुड़ के जमालपुर गांव का रहने वाला अरुण पुत्र सत्येंद्र दिल्ली पुलिस का सिपाही था। शनिवार रात वह ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। दिल्ली से वह मवीकलां पहुंचा। यहां से वह ईपीई के जरिए हापुड़ के लिए चल दिया। खेकड़ा के खेल स्टेडियम के सामने तेज गति में आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सिपाही अरुण गंभीर रूप में घायल हो गया। किसी राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे खेकड़ा अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.