सड़क हादसे में दंपत्ति समेत चार घायल
बागपत, मई 29 -- दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में साइड मार दी, जिससे बाइक पर सवार दंपत्ति और उनके दो बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर की माता कालोनी का रहने वाला जाकिर अपनी पत्नी रेशमा, सात वर्षीय पुत्री निखत और चार वर्षीय बेटे अयान के साथ जौहडी गांव जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक सिसाना गांव के पास पहुंची, तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में साइड मार दी। जिससे बाइक सवार दंपत्ति और उनके बच्चे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलवाया जा रहा है। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.