गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- ट्रांस हिंडन। राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले कुमार सौरभ का कहना है कि वह 26 फरवरी की रात पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास पहुंचे, एक पिकअप वाहन उनके आगे आया और बिना इंडीकेटर दिए ही तेजी से वाहन मोड़ दिया। इससे उनकी बाइक पिकअप की चपेट में आ गई और वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से वे अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद आराम आने पर कुमार सौरभ ने थाने में शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.