काशीपुर, अप्रैल 8 -- दीप पाठक, काशीपुर। चैती मेला घूमकर बाइक से घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कटोराताल निवासी मेहबूब अपनी पत्नी नसरीन और बेटे फैजल के साथ मंगलवार रात चैती मेले घूम कर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चीमा चौराहे के पास पहुंची, तभी एक अनियंत्रित डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते रेफर किया गया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल...