बिहारशरीफ, दिसम्बर 5 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। हिलसा-फतुहा मार्ग पर पटना जिला की सीमा पर गुरुवार की रात सड़क हादसे में तीन लोग जख्मी हो गये। एक की हालत नाजुक बतायी जाती है। गया जिला के सरबहदा निवासी जयप्रकाश तिवारी, चिंटू कुमार व गौतम कुमार बाइक से पटना जा रहे थे। इसी दौरान सीमेंट फैक्ट्री के पास ट्रक ने धक्का मार दिया। पुलिस की मदद से तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. प्रभात रंजन ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को पटना रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...