आरा, मई 2 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के बोधा टोला छठ घाट के पास शनिवार की शाम पिकअप की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में देवराढ़ निवासी प्रदीप कुमार, दीपक कुमार और अभिषेक कुमार शामिल हैं। तीनों युवक जगदीशपुर से अपने घर देवराढ़ लौट रहे थे, तभी बोधा टोला के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जगदीशपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। यह भी पढ़ें- ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.