हाथरस, जुलाई 22 -- हाथरस, संवाददता। अलीगढ़-आगरा रोड पर नगला भुस के निकट मंगलवार को पीआरवी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उनका उपचार किया। मंगलवार को डायल 112 पर किसी घटना की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस रेस्पोंस व्हीकल (पीआरवी) मौके के लिए रवान हुआ। रास्ते में आगरा-अलीगढ़ रोड पर नगला भुस के निकट पीआरवी का पहिया निकल गया। इससे पीआरवी की गाड़ी सड़क किनारे खाई में जा गिरी। सड़क हादसे में पुलिस कर्मी सोनिया पाठक, स्वदेश यादव व अरविंद कुमार घायल हो गए। मौके पर चीखपुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को वैन से बाहर निकाला। तीनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के ...