रांची, मार्च 23 -- मांडर,प्रतिनिधि। रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ पर कंदरी चील टोली के पास सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में यात्री ऑटो के पलटने से सवार तीन लड़कियां घायल हो गईं, इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि चान्हो थाना क्षेत्र के हुरहुरी गांव की रहने वाली तीनों लड़कियां ऑटो से रांची जा रही थीं। इसी दौरान कंदरी चील टोली के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, इससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल 18 वर्षिया खुशबू कुमारी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि 18 वर्षिया रूपा कुमारी और 19 वर्षिया प्रमिला कुमारी का इलाज रेफरल अस्पताल में ही चल रहा।

हिंदी हिन्दुस्ता...