गोरखपुर, जनवरी 31 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के मेहरौली गांव के गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को दोपहर दो बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बाइक सवार गोरखपुर की तरफ जा रहा था और इसी बीच के बीच विपरीत दिशा से आने पर आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दिनेश निषाद (25) पुत्र रामदरश, निवासी धस्की थाना बेलीपार, राजवीर पुत्र दयाल, निवासी जमुनिया तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.