आरा, अप्रैल 29 -- -भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव के समीप मंगलवार की रात हादसा -रिश्तेदार के घर से तिलक समारोह के बाद घर लौट रहे थे पिता-पुत्र, तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा-बक्सर फोरलेन पर भोजपुर में गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। तिलक समारोह से लौट रहे स्कूटी सवार पिता-पुत्र को किसी तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। इसमें दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। मृतकों में नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय मनोज कुमार यादव और उनके 24 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार यादव शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार यादव कपड़े की दुकान में काम करते थे, जबकि उनका पुत्र संतोष कुमार यादव शादी-विवाह सहित अन्य कार्यक्रम में वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.