फरीदाबाद, मई 26 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। फरीदाबाद के सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास पार्सल पहुंचाने के दौरान एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के बाएं पैर की जांघ में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता विक्की खन्ना निवासी भोला नाथ नगर, शाहदरा दिल्ली ने बताया कि वह एक निजी कंपनी के माध्यम से पार्सल ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता है। 15 मई 2026 को वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर लाजपत नगर दिल्ली से फरीदाबाद पार्सल देने आ रहा था。 यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में डिलीवरी ब्वॉय घायलहादसे का विवरण विक्की खन्ना के अनुसार जब वह दोपहर करीब ढाई बजे सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज र...