शामली, सितम्बर 5 -- झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर ग्राम कालामाजरा के निकट शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में ट्रक परिचालक की दबकर मौत हो गई। टायर फटने के बाद अनियंत्रित हुआ दूसरा ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे में खड़े ट्रक के पास मौजूद परिचालक उसके नीचे दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक हटाकर परिचालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ऊधमसिंह नगर के सितारगंज निवासी चालक मलकीत सिंह और परिचालक गुरबचन पुत्र गुलजार सिंह ट्रक में पंजाब के लुधियाना से साइकिल के पार्ट्स लेकर पटना जा रहे थे। यह भी पढ़ें- पंक्चर पहिया देख रहे परिचालक को ट्रक ने रौंदा, मौत शुक्रवार देर रात बिडौली क्षेत्र में कालामाजरा गांव के निकट एक होटल के सामने चालक ने लघुशंका के लिए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। चालक...