सड़क हादसे में ट्रक चालक की हुई मौत
सहरसा, जून 6 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के चंद्रौर पूर्वी पंचायत अंतर्गत बथनाहा गांव निवासी ट्रक चालक मिथिलेश कुमार (30) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक फूलों यादव का पुत्र था और ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार मिथिलेश गुरुवार को बालू लाने के लिए ट्रक लेकर गया था। अरवल जिला सदर थाना क्षेत्र के एनएच-139 पर गुरुवार देर रात दो ट्रकों की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अरवल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर हाल बुरा है। यह भी पढ़ें- सकरी के समीप दुर्घटना में घायल चालक की पटना में हुई मौत उनके समक्ष जीविका कासंकट गहरागयाहै।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.