बेगुसराय, फरवरी 12 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण सेतु पर बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में ट्रक के चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान झारखंड के कोडरमा जिला के संग्रामपूर डीह वीरेंद्र प्रसाद यादव के 29 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार के रुप में की गयी। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात श्रीकृष्ण सेतु पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। जाम के कारण चालक ट्रक रोक रखा था और पीछे जाकर ट्रक के पहिये की जांच कर रहा था। इसी क्रम में पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने चालक को तेज ठोकर मार दी। हादसे में मौके पर ट्रक चालक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक रामपुरहाट से दरभंगा जा रहा था।थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और पो...