पूर्णिया, मार्च 27 -- बैसा, एक संवाददाता।बायसी-दिघलबैंक स्टेट हाइवे-99 पर मौजाबाड़ी के समीप हुए सड़क हादसे में टोटो चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। घायलों में टोटो चालक असरफ, सगुफ्ता, संजरी, जाहिदुन निशा और तीन वर्षीय मासूम बच्ची आरफीन शामिल हैं। घटना के संबंध में शीशाबाड़ी पंचायत के पूर्व सरपंच अब्दुल मन्नान ने बताया कि उमकी चाची इलाज कराकर अपने परिवार के साथ टोटो से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहा एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार में अपनी लेन छोड़कर टोटो की ओर बढ़ने लगा। स्थिति को भांपते हुए टोटो चालक ने यात्रियों को बचाने के लिए वाहन को सड़क किनारे मोड़ने की कोशिश की लेकिन टोटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत सभी ...