मुरादाबाद, जुलाई 5 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। बिहार के सहरसा जिले के पत्थरघाट निवासी ओम प्रकाश और प्रिंस टीएमयू में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र थे। रविवार सुबह दोनों किसी काम से शहर की ओर गए थे और वापस लौटते समय दिल्ली रोड स्थित गोल चक्कर के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करन...