रांची, अगस्त 3 -- रांची। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की बुंडू शाखा में पदस्थापित जेई आशीष आनंद की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिहार के कटिहार निवासी सुनील झा की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि 22 जुलाई को अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- सिमरिया पुल के पास सड़क हादसे में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, चालक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...