इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- महेवा। हरियाणा के वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार शाम करीब 8 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में इटावा के एक युवक और उसके साले की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक से मानेसर से अपने घर लौट रहे थे, तभी पलवल क्षेत्र के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बकेवर क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव निवासी 26 वर्षीय दीपक दुबे अपने साले ललित दीक्षित निवासी सरायमहाजनान बिधूना औरैया के साथ मानेसर गए थे। ललित वहां ऑनलाइन फूड डिलीवरी का काम करता था, जबकि दीपक दवा लेने के लिए उसके पास पहुंचे थे। गुरुवार को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। सूचना पर हरियाणा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई पूरी की और बाद में परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार शाम तक शव गांव पहुंचे, जहां परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.