लोहरदगा, जून 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के मिशन चौक में तीन दिन पूर्व हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से शोकाकुल परिजनों से मिलने सांसद सुखदेव भगत बरवाटोली पहुंचे। उन्होंने मृतकों के माता-पिता और अन्य परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। सांसद ने कहा कि इस हादसे से पूरा लोहरदगा मर्माहत है। एक ही परिवार के दो बहनों और एक भाई को खोना अत्यंत दुखद और असहनीय पीड़ा है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।सांसद ने इस मामले को लेकर डीसी से भी बातचीत की। उन्होंने प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक और प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। इस पर डीसी ने उन्हें आश्वस्त किया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने ...