गया, अप्रैल 3 -- सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को प्रशासन ने आर्थिक सहायता दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ शशिभूषण साहू ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत दोनों मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये का चेक दिया है। अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। मुखिया अमरेंद्र कुमार राय उर्फ दरोगी यादव ने इस सहायता राशि को अपर्याप्त बताते हुए जिलाधिकारी से उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोनों छात्र गरीब परिवार से थे और उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। ऐसे में सरकार को अतिरिक्त सहायता प्रदान करनी चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवारों को स्थायी मदद देने की मांग की है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के चपरी मोड़ के पास मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से रघवाचक गांव के रहने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.