लखनऊ, मार्च 9 -- होली के दिन ससुराल जा रहे 22 वर्षीय मुकेश शुक्ला की बाइक में हरकंशगढी के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी थी। जिससे युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया था। उसने रविवार देर रात्रि उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पिता भाजपा के सक्रिय सदस्य है। सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार मृतक के घर पहुंचे और सांत्वना दी। मीनापुर में रहने वाले राजकुमार शुक्ला का बेटा मुकेश होली के दिन बाइक से अपनी ससुराल बाराबंकी जा रहा था। 8 माह पूर्व उसका विवाह हुआ था। हरकंशगढी में सामने से आ रही बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें गम्भीर रुप से जख्मी हो गया था। उसे पहले पीजीआई के एपेक्स ट्रामॉ सेंटर बाद में केजीएमयू में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को शव घर पहुंचा। क्षेत्रीय भाजपा विधायक अमरेश कुमार रावत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.