बेगुसराय, जून 3 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के साहेबपुरकमाल ढाला के समीप मंगलवार की रात सड़क पार करने के दौरान हुए एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से जख्मी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत, युवक की पहचान मृतक की पहचान क्षेत्र के संदलपुर पंचायत वार्ड संख्या-पांच निवासी अश्विनी प्रसाद के 33 वर्षीय पुत्र धनराज कुमार के रूप में की गई। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा गया है।दुर्घटना का विवरण जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात वह सड़क पार कर रहा था। इसी क्रम में वह एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जख्मी युवक...