सड़क हादसे में जख्मी डीसीएम खलासी की मौत
वाराणसी, अप्रैल 1 -- मिर्जामुराद। कछवांरोड स्थित हाइवे के ओवरब्रिज पर 29 मार्च की रात एक सड़क दुर्घटना में घायल डीसीएम के खालासी की मौत हो गई। परिजनों के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक एवं वाहन स्वामी के खिलाफ मिर्जामुराद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है फतेहपुर के खागा थाना क्षेत्र के मीरपुर मजरेकुरा निवासी संदीप सिंह (25) डीसीएम पर खालासी था। बीते 29 मार्च की रात करीब 11 बजे वह चालक असलम खान के साथ अकबरपुर (कानपुर) से कोलकाता के लिए निकला था। डीसीएम कछवांरोड चौमुहानी स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचा, आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे चल रहा डीसीएम ट्रक से जा टकराया। हादसे में संदीप सिंह को गंभीर चोटें आईं और मौत हो गई। चालक असलम खान गंभीर रूप से घायल हो गया। खलासी के पिता रामबरन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.