सड़क हादसे में जख्मी खगड़िया के युवक की मौत
खगडि़या, जून 24 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। नारायणपुर में सोमवार को हुए एक्सीडेंट में जख्मी हुए खगड़िया के पसराहा निवासी 18 वर्षीय राहुल कुमार की मौत हो गई। उसके पिता संजय मंडल ने मंगलवार को मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। बताया गया कि 22 जून को उनका बेटा गांव के ही दोस्त राजू कुमार के साथ बाइक से मार्कशीट लाने के लिए टीएनबी कॉलेज आया था। शाम करीब पांच बजे नारायणपुर स्थित सरकारी अस्पताल से सूचना मिली कि राहुल का एनएच पर एक्सीडेंट हो गया है। राजू की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल के पिता और अन्य परिजन नारायणपुर अस्पताल पहुंचे। उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। मायगांज में डॉक्टर ने सोमवार की देर शाम साढ़े सात बजे उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र घायल, एक रेफरमौत के बाद भ्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.