बेगुसराय, फरवरी 17 -- बेगूसराय। सड़क हादसे में जख्मी 56 वर्षीय शशि चौधरी की मौत सोमवार की देर शाम इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी। मंगलवार को नगर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक रतनपुर थाना क्षेत्र के मियांचक निवासी अनिल चौधरी का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि 15 फरवरी को वे मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवना के समीप सड़क पार करने के दौरान वाहन ने ठोकर मार दी। इससे वह जख्मी हो गए थे। डायल-112 की पुलिस टीम ने इलाज के लिए स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराया था। सोमवार की सुबह बेहर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान शाम में उनकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...