रांची, अप्रैल 14 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर चील टोली, मांडर के पास मंगलवार शाम बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार चान्हो थाना क्षेत्र के करकट निवासी 25 वर्षीय आशीष मुंडा और 29 वर्षीय राहुल कुमार साही शामिल हैं। वहीं स्कूटी सवार हाजी चौक, रातू निवासी 34 वर्षीय महफूज आलम और 45 वर्षीय सिकंदर आजम भी हादसे में घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.