मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- रविवार की शाम को मीरापुर रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत हो गई।घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। फलावदा के गांव मीठापुर निवासी 25 वर्षीय वंश पुत्र महकर अपने चाचा रणधीर के साथ बाइक से जानसठ थाना क्षेत्र के बसायच गांव में रिश्तेदारी में आया था। शाम को वापस घर लौटते समय मीरापुर रोड पर पहुंचा तो सामने से तेज गति से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने...