रामपुर, मार्च 15 -- पूर्व में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई।युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसा पांच दिन पूर्व नगर ने बिलासपुर रोड स्थित तिराह गांव के समीप हुआ था।क्षेत्र के ग्राम ज्योहरा निवासी 25 वर्षीय रोहित दिल्ली में टेलरिंग का काम करता था।वह अपने गांव आया हुआ था। बीते सोमवार को बाइक से अपने घर जा रहा था।इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था।घायल को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया था।परिजन बेहतर उपचार के लिए उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पांच द...