बदायूं, जनवरी 29 -- बदायूं, संवाददाता। बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल पोस्टऑफिस कर्मी, एलआईसी अभिकर्ता की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के भतीजे की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में सहसवान निवासी बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर के गांधी नगर निवासी अभिषेक गुप्ता पुत्र रामपाल गुप्ता निवासी ने सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके चाचा आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले रघुनंदन प्रसाद पुत्र स्वर्गीय बसंत लाल जो पोस्टऑफिस के कर्मचारी थे और एलआईसी अभिकर्ता थे। 25 जनवरी को मंडी समिति से सब्जी लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शिवदेवी स्कूल के पास पहुंचे, पीछे से बाइक सवार ने देवेश कुमार कुमार पुत्र तोताराम निवासी मकान नंबर 31, मोहल्ला सैफुल्लागंज सहसवान ने टक्कर मार दी। उनके सिर में ग...