गोरखपुर, मार्च 8 -- कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल मिस्त्री की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। गजपुर निवासी 60 वर्षीय जयश्री एक मार्च की शाम गजपुर-कौड़ीराम मार्ग पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार भोर में उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...