काशीपुर, मार्च 9 -- जसपुर। सड़क हादसे में घायल राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष अमित त्यागी के वृद्ध पिता की मौत हो गई है। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रविवार को अमित के 80 वर्षीय पिता रामराज त्यागी स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी बीच चीनी मिल गेट के सामने एक कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामराज त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए काशीपुर ले गए, जहां सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड दिया। अमित त्यागी ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। रामराज की मौत पर प्रभारी बीईओ हरिबाबू निरंजन, पंकज चौहान, महबूब अली, उवेश, आंचल, रतन सिंह, मो. अजीम, राशिद सिद्दीकी, सुशांत विश्नोई, विमल चौहान, नीरज चौहान, अमित कुमार, अरविंद ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.