नैनीताल, फरवरी 25 -- गरमपानी। बीती 29 जनवरी को गरमपानी खैरना बाजार के समीप हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की 28 दिन बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। खैरना बाजार के पास एक पिकअप वाहन के चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर एक दुकान के अंदर जा घुसा। उस समय दुकान के भीतर बैठे 42 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र सगुन सिंह गंभीर घायल हो गए थे। उनका इलाज दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां 28 दिन उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। लोगों ने घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...