गोड्डा, फरवरी 17 -- पोड़ैयाहाट। पोडैयाहाट के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए महडा निवासी राजेश ठाकुर की इलाज के क्रम में मौत हो गई। वे अपने घर से कटहोन हाट जा रहे थे। इसी क्रम में अज्ञात वाहन से उसे अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत् घोषित कर दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...