कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर। सेन पश्चिम पारा में सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। नौबस्ता के लालपुर तौधकपुर निवासी 58 वर्षीय रामबाबू यादव किसान थे। बेटे रमाकांत ने बताया कि चार अप्रैल को पिता साइकिल लेकर काम से गए थे। रास्ते में समाधि पुलिया के पास तेज रफ्तार लोडर टक्कर मारकर भाग निकला। पुलिस ने उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...