संभल, मई 21 -- थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सीकरी भगवन्तपुर निवासी देवेंद्र पुत्र बुद्धसेन ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता बुद्धसेन 27 अप्रैल को थाना क्षेत्र के गांव जयरामनगर में रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय शाम करीब 3:30 बजे रेलवे फाटक धनारी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बुद्धसेन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज उनके हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ...