इटावा औरैया, मई 15 -- भरथना, संवाददाता। ऊसराहार मार्ग पर भोली गांव के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान सैफई पीजीआई में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के नगला पतू सैफी गांव निवासी 80 वर्षीय सुंदर लाल गुरुवार सुबह अपनी बेटी पूजा के साथ गांव के ही एक युवक की बाइक पर सवार होकर भरथना दवा लेने आए थे। दवा लेकर वापस गांव लौटते समय ऊसराहार मार्ग पर भोली गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बताया गया कि दूसरी बाइक तेज रफ्तार में थी और गलत दिशा से आ रही थी। अचानक हुई भिड़ंत में सुंदर लाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर आसपास क...