हाथरस, मार्च 26 -- ​सासनी । पिछले गुरुवार को सासनी इगलास रोड स्थित पानी की टंकी के निकट टेंपो और लोडर की भिड़ंत में घायल हुई बालिका रिया की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस खबर से बालिका के परिवार में चीख-पुकार मच गई है। ​​सासनी इगलास रोड स्थित पानी की टंकी के समीप एक तेज रफ्तार टेंपो और लोडर में जोरदार भिड़ंत हो गई थी। इस भीषण सड़क हादसे में टेम्पो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों में छौडा निवासी रिया उम्र करीब सोलह वर्ष और उसकी मां सोनम पत्नी रवि भी शामिल थे। ​हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहां रिया की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में उपचार के दौरान रिया की स्थिति बिगड़...