बोकारो, जनवरी 15 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के मंजूरा स्थित सपाही लटांड़ के समीप कसमार-पिरगुल मुख्य पथ पर तीन दिनों पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सोखाडीह निवासी राजन महतो की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो परिजन और ग्रामीण मुआवजे व दोषी पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव के साथ सड़क पर बैठ गए और रोड जाम कर दिया। इस मामले में एचजी इंफ्रा कंपनी की स्टाफ बस के चालक के खिलाफ कसमार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग की बस ने राजन को उस समय कुचल दिया था, जब वह पैदल घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक फरार हो गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और आरोपी प...