शामली, मार्च 31 -- बाबरी। क्षेत्र के पानीपत खटीमा हाइवे पर एक सप्ताह पूर्व हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मेरठ मैडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पानीपत खटीमा नेशनल हाइवे पर बनतीखेड़ा पुल के तेज गति से आ रही बाइक ने सुरेश पुत्र सुखवीर निवासी हिरणवाड़ा को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया था। इसके बाद उसे चिकित्सकों ने उसे मुज़फ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराय गया लेकिन हालत में सुधार नहोने पर 23 मार्च को घायल युवक को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान 30 मार्च को उसकी मौत हो गयी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पर...