संभल, मार्च 26 -- कोतवाली चन्दौसी क्षेत्र के मुरादाबाद हाईवे पर नये बाइपास के निकट बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी थी। जिससे ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया था। जिसमें एक मजूदर की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हो गए थे। जिसमें एक घायल की उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मुरादाबाद हाईवे के नए बाईपास पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार मजदूर गौरव (30वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरपाल (38वर्ष) समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया था। जहां हरपाल की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।...