संभल, मई 20 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र में चार दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए युवक की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना एवं गांव ऐंचौड़ा कंबोह निवासी रामवीर सिंह का 21 वर्षीय बेटा निशु सैनी 16 मई को बाइक से कृषि संबंधी सामान लेने सैद नगली जा रहा था। बताया गया कि गांव ज्ञानपुर सिसौना स्थित निर्माणाधीन पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में निशु गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजन पि...